रामजादे की वजह से दिल्ली भाजपा से दूर हुईं साध्वी निरंजन ज्योति

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आगामी दिल्ली विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) केंद्रीय मंत्री और फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को कैंपेन के लिए नहीं बुलाएगी। हालांकि पहले उनकी रैलियां करवाने की योजना थी। साध्वी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। साध्वी के बयान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने अल्पसंख्यकों के बीच जाने की एक रणनीति बनाई है।

Delhi BJP not to invite Sadhvi Niranjan in rallies

भाजपा ने अगले एक महीने के भीतर सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। भाजपा को लगता है कि साध्वी की रैलियां करवाकर मुसलमान वोट पार्टी से दूर हो जाएगा।

साध्वी से दूरी से लाभ होगा

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली भाजपा ने तय किया है कि साधवी से दूरी बनाने में ही लाभ मिलेगा। अगर उनकी उन्हें सभाओं में बुलाया गया तो एक खास वर्ग के मतदाता पार्टी से दूर हो जाएंगे। सनद रहे कि साध्वी के बीते दिनों कुछ कार्यक्रम राजधानी में नहीं हुए और साध्वी के बयान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी ने अल्पसंख्यकों के बीच सधे तरीके से जाने की रणनीति बनाई है।

पढ़ें- रामजादे Vs हरा...जादे: 37 फीसदी लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा

दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा एक अल्पसंख्यक रैली करने जा रही है। निरंजन ज्योति के गोल मार्केट शेख सराय के कार्यक्रमों को रोक दिया गया। आपको याद होगा कि साध्वी के विवादित बयान से कुछ दिनों से संसद ठप रही। विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+