7 सवालों के साथ जनता के बीच जाएंगी भाजपा

delhi bjp
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित हैं। केन्द्र में सरकार बनाने के बाद अब उनकी नजर दिल्ली की सत्ता पर हैं। इस विधानसभा चुनाव चंद सीटों के लिए सत्ता से दूर हुई भाजपा एक बाऱ फिर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। वो इसबार कोई मौका नहीं गंवाना चाहती हैं।

जनता के बीच अपनी पैठ जमाने के लिए वो अब जनसंपर्क बनाने के अभियान छेड़ रही हैं। दिल्ली भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए 7 सवालों वाली प्रश्नावली तैयार की है ताकि पार्टी अगले विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली के लोगों को हो रही समस्याओं को अच्छी तरह समझ सके।

दोबारा से विधानसभा की तैयारियों में जुटी भाजपा दिल्ली के लोगों से जुड़ने की अपनी कोशिश कर रही हैं। अपने योजना के तहत भाजपा शहर के घरों में यह प्रश्नावली बांटेगी। दिल्ली बाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना के मुताबिक लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए के लिए 7 पॉइंट्स वाले प्रश्न तैयार किए गए हैं।

ये विशेष अभियान 15 जून से चलाई जाएगी, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता हर घर में प्रश्नावली बांटेंगे और उनको भरवाएंगे। खुराना ने कहा कि इस प्रश्नावली के माध्यम से पार्टी लोगों की प्राथमिकताओं और समस्याओं के बारे में जान सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+