गुम हो गए 'आप' के मनीष सिसोदिया, ढ़ूढ़ने वाले को मिलेगा ईनाम

पटपड़गंज इलाके में जगह-जगह पर मनीष सिसोदिया के गुमशुदगी के पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टरों में मनीष सिसोदिया को गुमशुदा होने की बात लिखी हुई है। पोस्टर में उनका नाम और उनकी फोटो लगी हुई है। पोस्टर में लिखा गया है कि वह 8 दिसम्बर 2013 से पटपड़गंज विधानसभा से लापता हैं, कृपया ढूंढने में मदद करें। पोस्टर लगाने वाले ने उसमें खुद का नाम पता भी बताया हैं। अजय वालिया नामक व्यक्ति ने यह पोस्टर लगाया है।
पोस्टर के मुताबिक मनीष सिसोदिया को खोजने वाले को उचित ईनाम देने की बात भी कही जा रही है। इस पोस्टर में कार्यलय को पता पांडव नगर नहीं मिलता और घर का पता मयूर विहार-2, नहीं मिलता बताया गया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से ही विधायक हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी ने कांग्र्रेस विधायकों के खिलाफ जन शिकायतों को लेकर ऎसा ही अभियान छेड़ा था। लोग अब उनके ही तरीके का इस्तेमाल आप के विधायकों के खिलाफ करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications