पार्टी की आंतरिक कलह से दुखी हूं पर सरकार चलाने पर ध्‍यान दूंगा: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पार्टी में चल रही आंतरिक कलह व खींचतान से बहुत दुख हुआ है। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं बहुत दुखी और आहत हूं। यह दिल्ली के लोगों के हम पर किए गए भरोसे के साथ धोखा है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं इस झगड़े में नहीं पडूंगा। मैं दिल्ली में सरकार चलाने पर ध्यान दूंगा। जनता के भरोसे को किसी भी हालत में टूटने नहीं दूंगा।"

Deeply hurt and pained over 'ugly battle' in AAP: Arvind Kejriwal

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आप में दरार की खबरें आ रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर पार्टी के 'व्यक्ति केंद्रित' होने का आरोप लगाते हुए इस पर सवाल उठाए हैं और इसकी आलोचना की है, जो मीडिया में लीक हो गया।

वहीं, आप ने सोमवार को संकेत दिया था कि पार्टी की बुधवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आप के संस्थापक सदस्यों यादव और प्रशांत से राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा देने अथवा भूमिका सीमित करने के लिए कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+