मिरांडा हाउस मामले में DCW ने कालेज प्रशासन को भेजा नोटिस, पूछा -सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? FIR दर्ज
मिरांडा हाउस मामले में DCW ने कालेज प्रशासन को भेजा नोटिस, पूछा -सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? FIR दर्ज
Miranda House Diwali Fest Case: दिल्ली के नामी मिरांडा हाउस कालेज में 14 अक्टूबर को आयोजित दिवाली फेस्ट के दौरान कुछ युवक दीवार फांद कर घुस गए थे। जिसका वीडियो भी सामने आया है आरोप है कि लड़के दीवार फांद कर गर्ल्स कालेज में घुस गए और उन्होंने छात्राओं को परेशान किया। वहीं अब दिल्ली महिला आयोग प्रुखख स्वाती मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मिरांडा हाउस कालेज और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। हालांकि इस मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मिरांडा हाउस कालेज में 14 अक्टूबर को दिवाली फेस्ट के दौरान हुई घटना में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने हस्तक्षेप करते हुए कालेज को नोटिस भेज कर कार्यक्रम के दौरान कालेज प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाला उठाया है।

बता दें मिरांडा कैंपस में आयेजित छात्राओं के दिवाली फेस्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लड़के कॉलेज की दीवारें और गेट फांद कर कालेज में घुस गए। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कि कालेज में घुसकर उन लड़कों ने उन पर गंदे कमेंट, छेड़छाड़ समेत अन्य उत्पीड़न किया। इस मामले में हंगामा बढ़ने पर डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाती मालवी ने हस्तक्षेप करते हुए कालेज को नोटिस भेजा है और पूछा है कि कालेज में छात्राओं के सुरक्षा के क्या इंंतजाम थे?
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाती मालवाल ने इस मामले में नोटिस भेजने के साथ ही हिंदी में ट्टीट करते हुए लिखा
"दिल्ली के सबसे लोकप्रिय कॉलेजों में से एक मिरांडा हाउस में दीवाली उत्सव में जबरन प्रवेश करने के लिए पुरुष दीवारों पर चढ़ रहे हैं। महिलाओं ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। यह गुंडागर्दी कैसे हुई। क्या हुआ? सुरक्षा के क्या इंतजाम थे?"
दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में चल रहे दिवाली मेले में लड़के दीवार फाँदकर ज़बरदस्ती घुस रहे हैं। लड़कियों ने छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए? pic.twitter.com/OEdn2bkI0y
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 17, 2022
मालूम हो दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने कहा "एक वायरल वीडियो में, कुछ लड़कों को कालेज की दीवारों पर चढ़कर एक प्रमुख महिला कॉलेज परिसर में प्रवेश करने का प्रयास करते देखा गया था। वीडियो के आधार पर, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है और प्राथमिकी दर्ज की है।"












Click it and Unblock the Notifications