कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, कहा- कानून की इज्जत नहीं करते माल्या
कोर्ट ने साफ किया कि विजय माल्या कानून की जरा भी इज्जत नहीं करते हैं। उनका भारत लौटने का कोई इरादा भी नहीं नजर आ रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने फेरा का उल्लंघन करने के मामले में जारी किए समन को अनदेखा करने के लिए आज विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

भारत लौटने का नहीं है इरादा
कोर्ट ने साफ किया कि विजय माल्या कानून की जरा भी इज्जत नहीं करते हैं। उनका भारत लौटने का कोई इरादा भी नहीं नजर आ रहा है। माल्या ने कहा था कि वह भारत लौटना चाहते हैं लेकिन उनका पासपोर्ट खारिज कर दिया गया है। कोर्ट ने माल्या के इस दावे को गलत ठहराया है।
कर्ज चुकाए बगैर देश से बाहर भागे
आपको बता दें कि उद्योगपति विजय माल्या पर बैंकों का करोड़ों रुपए का कर्ज है और वह सारा पैसा चुकाए बगैर देश से भागे हुए हैं। जब विजय माल्या ने कहा था कि वह भारत आना चाहते हैं और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है तो जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इसका जवाब दिया था।
मिल सकता है आपातकालीन वीजा
उन्होंने कहा था कि माल्या चाहें तो उन्हें आपातकालीन वीजा मिल सकता है। नियम के मुताबिक, अगर कोई भारतीय नागरिक देश के बाहर है और उसके पास किसी वैध कारण के चलते वीजा नहीं है तो वह नजदीकी भारतीय दूतावास या उच्चायोग से कॉन्टैक्ट कर सकता है। वहां से उसे आपातकालीन प्रमाणपत्र के इश्यू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications