शीला दीक्षित ने बताया, एमसीडी चुनावों में हारने की वजह क्या रही?
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एमसीडी चुनाव 2017 में कांग्रेस के हारने की मुख्य वजह बताई है।
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एमसीडी चुनाव 2017 में कांग्रेस के हारने की मुख्य वजह बताई है। शीला दीक्षित के मुताबिक कांग्रेस के हारने की मुख्य वजह आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार न करना है। आपको बताते चले कि एमसीडी चुनाव 2017 में भाजपा को जीत हासिल हुई है। भाजपा को कुल 272 सीटों में 185 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

शीला दीक्षित ने कहा कि कि यह मतदाता का जनादेश है और हम इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सोचते हैं कि इस समय एंटी इनकंबेसी काम करेगी पर लोगों का अपना ही मूड था।
जब शीला दीक्षित से पूछा गया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार क्यों नहीं किया तो उन्होंने कहा कि किसी ने भी मुझसे प्रचार करने के लिए नहीं कहा था। अगर मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए कहा जाता तो मैं जरूर चुनाव प्रचार करती। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को इस फैसले की समीक्षा करनी चाहिए और हार के पीछे असली कारण का पता लगानी चाहिए।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के इस हार की जिम्मेदारी लेने पर शीला दीक्षित ने कहा कि इस हार की समीक्षा जरूर होनी चाहिए जिससे आने वाले आम और विधानसभा चुनावों में इस तरह की गलती न हो।
आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोडने पर शीला दीक्षित ने कहा कि चुनाव हारने वाले ईवीएम पर निशाना साधते हैं और जीतने वाले उसे कुछ नहीं कहते।
कांग्रेस की लगातार हार पर उन्होंने कहा कि भाजपा भी सत्ता से कई साल बाहर रही थी पर बाद में उसने वापसी की और कांग्रेस बहुत पुरानी पार्टी है वो भी वापसी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications