भाजपा को पछाड़, दिल्ली में 'आप' और कांग्रेस मिलकर बनाएगी सरकार

दिल्ली में नेताओं की राजनीति और आम जनता की उलझने बढ़ती ही जा रही हैं। बीजेपी की सरकार बनाने की तेज होती कोशिशों ने अचानक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को भी सरकार बनाने की दिशा में चलने पर मजबूर कर दिया। बीजेपी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों ने साझा सरकार का फॉर्म्युला पेश किया तो वहीं कांग्रेस की ओर से दावा किया गया कि 'आप' के खेमे से भी सहयोग के लिए संपर्क किया गया।
पढ़ें-अपने ही बोल से फंस गए केजरीवाल
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के कई विधायकों ने 'आप' के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने का सुझाव दिया है। कांग्रेस नए समीकरण के साथ इस बार सरकार ब नाना चाहती है। कांग्रेसी विधायकों की राय के मुताबिक पहले दो साल के लिए 'आप' कांग्रेस को समर्थन दे। इस दौरान मुख्यमंत्री और सभी मंत्री कांग्रेस के होंगे। उसके बाद अगले ढाई साल कांग्रेस 'आप' को समर्थन देगी। तब वह अपना मुख्यमंत्री और कैबिनेट रख सकती है।
कांग्रेस विधायकों के इस फॉर्मूले पर आलाकमान ने मंजूरी नहीं दी है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि इस फॉर्म्युले पर सरकार बनाने का कोई प्रस्ताव कांग्रेस के पास विचाराधीन नहीं है। वहीं कांग्रेस के विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने दावा किया 'आप' दिल्ली में सरकार बनाने के लिए एक हफ्ते से कांग्रेस के लगातार संपर्क में है।












Click it and Unblock the Notifications