मुश्किल में घिरी शीला दीक्षित, फिर खुलीं घोटाले की फाइलें
नयी दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एक बार फिर से मुश्किलों में घिर सकती है। दरअसल शीला की ये मुश्किलें सीएनजी बढ़ाने वाली है। दरअसल दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2002 में हुए सीएनजी फिटनेस घोटाले का मामला दोबारा खोल दिया है। [ भारत की वो जगहें जहां मां-बाप बेटियों से करवाते हैं वेश्यावृत्ति ]

घोटाले की पुरानी फाइलें खुलने से शीला दीक्षित की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। इस घोटाले में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के करीबी माने जाने वाले अफसर डीएम सपोलिया और पीके त्रिपाठी भी घिरे हुए हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इतने सालों के बाद एक बार फिर से इन घोटाले के जांच के आदेश दे दिए है।
क्या है CNG घोटाला
2002 में हुए 100 करोड़ के सीएजी घोटाले उस वक्त मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित के करीबी अधिकारियों का नाम सामने आया था। सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच में उन अधिकारियों को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ जांच की अनुमति मांगी थी, लेकिन उस वक्त उपराज्यपाल ने इसकी इजाजत नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications