दिल्ली चुनाव- जदयू-कांग्रेस समर्थक भिड़े, पांच घायल

polling
नयी दिल्ली। सत्ता के सेमीफाइनल का आज आखिरी पड़ाव है। दिल्ली की सत्ता केन्द्र का कुर्सी तक का रास्ता साफ करती है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव हमेशा से हाईप्रोफाइल मानी जाती है। दिल्ली चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम सुबह 8 बजे से ही शुरु हो गया है। लोगों की कतारें लगनी शुरु हो गई है। भाजपा और कांग्रेस की इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। मैदान में 810 प्रत्याशी है।

चुनाव के मतदान के दौरान ओखला निर्वाचन क्षेत्र में जदयू और कांग्रेस के समर्थको के बीच झड़प की खबरें आ रही है। इस लड़ाई में जदयू के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। सबी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वोटिंग करने आए चश्मीदीदों की माने तो जेडीयू के ओखला से प्रत्याशी शोएब दानिश के समर्थकों पर कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ मोहम्मद खान के समर्थकों ने स्टीक और पत्थरों से हमला किया। जिसके बाद दोनों के बीच झड़प शुरु हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों की संख्या 20 से 25 थी ऐसे में वो जेडीयू कार्यकर्ताओं पर हावी हो गए। इस झड़प के बाद अब तक किसी भी दल के लोगों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया जा गया है।

कांग्रेस और जेडीयू कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद वहां थोड़ी भगदड़ मच गई, लेकिन भारी पुलिसबल की मौजूदगी के कारण हालात पर फौरन काबू पा लिया गया और मतदान समान्य तरीके से चलता रहा। जहां ओखला निर्वाचन क्षेत्र में झड़प हुई तो वहीं आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया है कि आदर्श नगर चुनाव क्षेत्र में उनके कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों के सामने उनकी पार्टी को टेबल लगाने से रोका जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+