चोर को पकड़ने के लिए रुकवा दी दिल्ली मेट्रो
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो दिल्लीवालों की लाइफलाइन बन चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से भी लोग डीटीसी बसों की तुलना में दिल्ली मेट्रो को ज्यादा पसंद करते है। दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कितनी सजह है इसका एक नमूना देखने को मिला।

मेट्रो की सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने चलती मेट्रो ट्रेन रुकवाकर एक चोर को धर दबोचा। जवानों ने सूझबूझ कर मेट्रो में चोरी हुए एक व्यापारी के चोरी हुए 1 लाख 60 हजार रूपए बचा लिए। दरअसल शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे मध्य प्रदेश के रहने वाले आरके तिवारी नोएडा सिटी सेन्टर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक्स रे मशीन में अपना बैग रखा, लेकिन बैग बाहर ही नहीं आया। उस बैग में 1 लाख 60 हजार रुपए थे।
बैग गायब होने पर तिवारी ने तुरंत इसकी सूचना सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर को दी। सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर ने तुरंत कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। फौरन सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई। युवक की पहचान होते ही फौरन उसे पकड़ने के लिए सीआईएसएफ जवानों ने फुर्सी दिखाई और मेट्रो ड्राइवर से संपर्क करके ट्रेन रुकवा दी। सीआईएसएफ ने मेट्रो रुरवाकर चोर को दबोच लिया। बैग से 1.60 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। मेट्रो ने चोर को नोएडा पुलिस के हलावे कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications