तेलंगाना को कैबिनेट की मिली मंजूरी, चिरंजीवी ने सौंपा इस्तीफा

तेलंगाना के गठन के विरोध में मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के 2 सांसदों ने विरोध जताते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना के गठन के साथ ही विरोध और इस्तीफे का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने के पूरे आसार हैं।
तेलंगाना को मंजूरी देने के साथ ही शिंदे ने कहा कि मंत्रियों का एक समूह भारतीय संघ में 29वें राज्य के गठन के संबंध में तौर-तरीकों पर अध्ययन करेगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद शहर अगले 10 सालों तक दोनों प्रदेशों- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी बना रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्य समिति ने 30 जुलाई को आंध्र प्रदेश को विभाजित कर अलग तेलंगाना राज्य गठित करने का निर्णय लिया था।












Click it and Unblock the Notifications