दिल्ली में आवारा कुत्तों में 6 साल के मासूम को नोेंचकर मार डाला
नयी दिल्ली। दिल्ली की गलियों में आवारा कुत्तों का आतंक कोई नई बात नहीं है। नगर निगम की नाकामियों का नतीजा है कि इन आवारा कुत्तों की वजह से एक 6 साल के मासूम को अपनी जिंदगी के हाथ धोना पड़ा है। घटना दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके की है।

मंगलवार दोपहर कुछ आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम को काट-काटकर मार डाला। दोपहर करीब 1:30 बजे रिक्शा चालक का 6 साल का बेटा मैमून अपने दोस्तों के साथ वहां खेल रहा था। बस्ती के पास आवारा कुत्तों का झुंड हमेशा मंडराता रहता है। मैमून जब अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था कि तभी दूसरे साथी ने उसे धक्का दिया जिससे वह गिर गया। इस दौरान कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया।
कुत्तों के हमले के बाद बच्चा रोने लगा जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए और कुत्तों को हटाकर बच्चे को वहां से निकाला। इसके बाद आनन-फानन में बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुत्ते द्वारा बच्चे की मारे जाने की बात से परिजनों ने खूब हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications