सावधान: दिल्ली में घुसे 7 आंतकी, कर सकते हैं आतंकी हमला
नयी दिल्ली। दिल्ली हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रही है। देश की राजधानी होने के नाते इसे हमेशा से आंतकी हमले का डर झेलना होता है। ऐसे में खतरे की घंटी एक बार फिर से बज चुकी है। 7 आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं। जिसमें से एक पाकिस्तान का पूर्व सैनिक भी है।

केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली, पंजाब और असम पुलिस को चेतावनी दी है। कहा गया है कि पंजाब के रास्ते पाकिस्तान का एक पूर्व सैनिक अपने 6 साथियों के साथ भारत में घुसा गया है। आतंकियों के निसाने पर दिल्ली के होटल और सार्वजनिक स्थल है।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद खुर्शीद आलम उर्फ जहांगीर अपने 6 आतंकवादियों के साथ भारत में घुस चुका है। आतंकियों की खबर के बाद से दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़े होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गस्त और उनकी संख्या भी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर गहन चेकिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications