दिल्ली की सड़कों से गायब होगी Uber और OLA कैब, वेबसाइट्स होंगी बैन
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो खबर आपके लिए खास है। दिल्ली में रहने वाले अब उबर, ओला कैब और टैक्सी फॉर स्योर जैसी टैक्सी सेवाओं को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यानी दिल्ली की सड़कों से ये एप बेस टैक्सी गायब हो जाने वाली है।[ दिल्ली से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें ]

दरअसल दिल्ली सरकार ने दूरसंचार विभाग से टैक्सी कंपनी 'ओला', 'टैक्सी फॉर श्योर' और 'ऊबर' की वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का अनुरोध किया है। इस फैसले के बाद अब आप इन कैब को बुक कराने के लिए इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, हालांकि यह बैन पूरे देश में अब भी लागू नहीं है।
दिल्ली सरकार के दूरसंचार विभाग ने दिल्ली में इन कंपनियों की वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को आईटी ऐक्ट के प्रावधान के तहत नोटिस जारी करते हुए आदेश जारी किया है कि अगर कोई इंटरनेट सेवा प्रदाता साइट्स को ब्लॉक नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकार के सख्त रवैये के बाद इंटरनेट कंपनियां भी सकते में है और जल्द ही इस वेबसाइटों को बैन करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार और टैक्सी ग्रुप्स का विवाद पिछले साल उस वक्त से चल रहा है जब ऊबर टैक्सी ड्राइवर ने महिला के साथ रेप किया था।












Click it and Unblock the Notifications