काला धन: अंबानी भाइयों के नाम छुपाने की बीजेपी की पुरजोर कोशिश
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर चुनिंदा लोगों पर ही काला धन के खिलाफ कार्यवाही करने का आरोप लगया है। केजरीवाल का कहना है कि पीएम मोदी के करीबी अंबानी भाइयों के नाम काला धन मामले में छुपाने की कोशिश की जा रही है। काला धन मामले पर सरकार ने सोमवार को जो अतिरिक्त हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। उस पर आज सुनवाई होनी है। केजरीवाल का दावा है कि रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, कोकिला बेन और जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के भी विदेशी बैंकों में खाते हैं। कहना है कि अंबानी परिवार के मामले में बीजेपी कुछ भी कहने के मूड में नजर नहीं आ रही है।
मामले में तीन स्विस बैंक खाताधारकों के नामों का खुलासा होने के बाद राजनीतिक हलचल काफी तेज हो चुकी हैं। इससे पहले सोमवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने उन 15 लोगों के यहां तुरंत छापा मारने की मांग की। गौरतलब है कि केजरीवाल की उस लिस्ट में अंबानी बंधुओं का भी नाम था। सोमवार को भी उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘अनिल अंबानी' को प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किया है तो उस पर वह कार्रवाई कैसे करेंगे।
इस हलफनामे में डाबर के पूर्व डायरेक्टर प्रदीप बर्मन, कारोबारी पंकज लोढ़िया और राधा टिम्बलू के नाम हैं। रिव्यू कमेटी की बैठक के बाद और नामों का खुलासा भी हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications