केजरीवाल ने किया खुलासा, किरण बेदी को हराना चाहते हैं भाजपा के कुछ नेता
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव का पारा बढ़ता जा रहा है। सियासी तापमान इतना बढ़ गया है कि दिल्ली की ठिठुरन भी कम हो गई है। आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता पार्टी के सीएम पद के दावेदार किरण बेदी को हराना चाहते हैं।
शकूर बस्ती एक रैली में केजरीवाल ने संबोधन में कहा कि भाजपा के कुछ नेता किरण बेदी को हराना चाहते हैं। केजरीवाल ने इस जनसभा में कहा कि भाजपा चुनावों में घबराई हुई है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पास कुछ भाजपा नेताओं का फोन आया था। उन नेताओं ने फोन पर बताया कि वो लोग केजरीवाल के साथ मिलकर किरण बेदी को हराना चाहते हैं।
रैली में केजरीवाल दावे के साथ बोल रहे कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हों भरोसे के साथ कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम सारे मिलकर किरण बेदी को हराएंगे। केजरीवाल ने रैली में अपना जबाव भी बताया और कहा कि मैंने फोन पर उन्हें जवाब दिया कि क्यों घबराऊं?
केजरीवाल ने कहा कि वो किरण बेदी की बड़ी इज्जत करते हैं, वह मेरी बड़ी बहन जैसी हैं, लेकिन वो भाजपा की साजिश समझ नहीं पाईं। अपनी तारिफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर वो राजनति में आना ही चाहती थीं तो 'आप' जैसी ईमानदार पार्टी जॉइन कर सकती थीं, उन्होंने भाजपा को चुना।













Click it and Unblock the Notifications