अब वादों से नहीं 'शीला के कारनामे' से बीजेपी करेगी दिल्ली फतेह

sheila dikshit
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए चंद दिन ही बाकी है। चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौड़ में है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अंतिम दौड़ में अपनी पूरी ताकत लोगों को लुभाने और विरोधी पार्टियों के पोल खोलने में झोंक रही है। प्रचार के लिए पार्टियां अलग-अलग हथकंडे अपना रही है।

पिछले 15 सालों से दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए बेकरार बीजेपी ने कॉमिक्स के जरिए शीला दीक्षित सरकार की पोल खोलनी शुरु कर दी है। बीजेपी ने 15 सालों से दिल्ली में सरकार चला रही शीला दीक्षित का पोल खोलने के लिए नया पैतरा अजमाना शुरु कर दिया है। प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस के शासनकाल की नाकामियों के साथ एक कॉमिक बुक लांच की है। इस किताब को 'शीला के कारनामें' नाम से प्रकाशित किया जाएगा। सभी 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने ये कॉमिक बक बांटेंगी। इस किताब में शीला दीक्षित सरकार की नाकामियों को कार्टून के जरिए दिखाया गया है।

15 पन्नों के इस इस कॉमिक किताब को प्रसिद्ध कॉमिक्स आर्टिस्ट हनीफ अजहर ने तैयार किया है। हनीफ इससे पहले नागराज, परमाणु जैसे कॉमिक्स बना चुके है। शीला सरकार की पोल खोलती इ स कॉमिक्स को पार्टी जल्द ही लांच करने वाली है। इस कॉमिक्स किताब को विधानसभा क्षेत्रों में बांटकर शीला सरकार की नाकामियों को लोगों के बीच गिनवाने का प्रयास बीजेपी कर रही है। इस किताब के हर पन्ने में शीला सरकार के गोटालों और उनके झूठे वादों को जिक्र किया गया है। इसमें कॉमिक्स में 2010 के कॉमनवेल्थ घोटाले, जल बोर्ड घोटाले, अनाधिकृति कॉलोनियों जौसे कई गंभीर मुद्दों को कार्टून के जरिए दिखाया गया है।

इतना ही नहीं दिल्ली में आम जनता की परेशानियों को भी इस कॉमिक्स के जरिए बताने की कोशिश की गई है। इससे सबसे ज्यादा प्याज और सब्जियों की बढ़ती कीमतों को उछालकर जनता की नब्ज को पकड़ने की कोशिश की गई है। ऐसे में दिलचस्प बात होगी कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी के इन पैतरों का जनता क्या जबाव देती है और उसे इसका कितना फायदा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+