अगर की भाजपा नेताओं की उपेक्षा तो अधिकारियों की जाएगी कुर्सी
नयी दिल्ली। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जाहिर की है अगर देश में भाजपा की सरकार है तो अधिकारियों को भाजपा नेताओं की आवभगत करना लाजिमी है। दिल्ली में भाजपा विधायकों और पार्षदों की उपेक्षा करना अब अधिकारियों को महंगा पड़ेगा, क्योंकि ऐसे नौकरशाहों पर पार्टी विशेष तौर पर नजर रख रही है।

पार्टी का मानना है कि अधिकारियों की वजह से दिल्ली का विकास बाधित हो रहा है और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसलिए गैर जिम्मेदार अधिकारियों को हटाया जाना जरूरी है। भाजपा के अनुसार ऐसे अधिकारियों की पहचान कर केंद्रीय गृह मंत्री से शिकायत की जा रही है, जिससे कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
भाजपा विधायक की हमेशा से यह शिकायत रहती है कि सरकारी कार्यालयों में उनकी सुनवाई नहीं होती है, जिस वजह से उनके क्षेत्र की समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। दरअसल पार्टी इसमें भी राजनीतिक का समावेश कर रही है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली में मुख्य पदों पर तैनात अधिकांश अधिकारी कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के समय के हैं। इसलिए वे भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करते हैं।
भाजपा के मुताबिक वो भाजपा विधायकों की छवि खराब करने के लिअ उनकी सुनते और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के इशारे पर भाजपा की छवि खराब करने के लिए जन शिकायतों का निवारण नहीं हो रहा है। इसलिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पिछले सप्ताह दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में कुछ विधायकों ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने भी यह मुद्दा उठाया था। इसी तरह से दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से भी कुछ पुलिस अधिकारियों की शिकायत की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications