बिजली संकट पर फिसल गई भाजपा सांसद की जुबान!
नयी दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी भीषम गर्मी में बिजली संकट को झेल रही हैं। दिल्लीवाले बाहर तपती गर्मी तो भीतर बिजली संकट से परेशान है और नेता राजनीतिक करने में बाज नहीं आ रही हैं। दिल्ली की पावर पर पॉलिटिक्स जोरों शोरों से चल रही हैं।
केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर दिल्ली की बिजली संकट की टीकरा फोड़ा जा रहा हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार को दिल्ली की बिजली संकट के लिए कसूरवार ठहराकर अप नी राजनीति चमकाने में जुटी हैं।
जहां सरकार बिजली में उलझी है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिपाही अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं और जाने अंजाने ऐसी बातें कह जाते हैं जिससे सरकार की किरकिरी होती है। तस्वीरों के जरिए देखिए दिल्ली के पावर पर नेताओं की पॉलिटिक्स और फिसलती जुबान..

बिजली के करंट से फिसले नेताजी
दिल्ली की जनता बिजली और पानी के बिना तड़प रही है और राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंकने में जुटी हुई हैं। दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी गुरुवार को राजधानी में बिजली संकट के मुद्दे पर मीडिया से रुबरू हुए तो उनकी जुबान फिसल गई।

4 दिन में पोता भी हो जाए
मीडिया से बात करते हुए रमेश बिधुड़ी ने कहा कि सरकार दिल्ली में बिजली संकट दूर करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा तो नहीं हो सकता कि बेटे की शादी करके लाओ और फिर चार दिन में पोता भी चाहिए।

नेताजी ये क्या बोल गए
भाजपा सांसद के इस बयान के बाद दिल्ली का सियासी तापमान एक बार फिर गरम हो रहा है।

भाजपा चुप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र में यूपीए और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के रहते यहां कभी बिजली का संकट नहीं पैदा हुआ।

कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस ने दिल्ली में बिजली संकट के लिए केन्द्र की भाजपा और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया हैं। कांग्रेस नेता बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिजली पर बवाल जारी
दिल्ली में जारी पावर समस्या को लोगों में भी गुस्सा हैं। लोग विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं तो वहीं ऊर्जा मंत्री दो हफ्ते की भीतर सब ठीक होने का दावा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications