फिर बोलकर फंस गए केजरीवाल, BJP ने ठोका 1 करोड़ रू. का दावा

भाजपा के विधायक ने केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार ब नाने की कवायत तेज हो गई है। ऐसे में केजरीवाल ने अप ने ट्वीटर अकाउंट के जरिए सवाल उठाते हुए भाजपा पर सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था।
पढ़ें-लव गुरु बन गए केजरीवाल
भाजपा ने केजरीवाल के इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें सबूत पेश करने को कहा था। इतना ही नहीं केजरीवाल ने एक ऑडियो मेसेज जारी किया था, जिसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों को खरीदने और आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा था कि बाजपा कांग्रेस के विधायकों को खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है। आप के आरोपों बाद राजेंद्र नगर से भाजपा के विधायक आरपी सिंह की ओर केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा गया है। गौरतलब है कि केजीरवाल के खरीद-फरोख्त के आरोपों को गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खारिज किया।


Click it and Unblock the Notifications
