विधानसभा में अलका लांबा को मारा धक्‍का, कहा तुम तो रात भर घूमती हो

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली विधानसभा में आज जमकर घमासान हुआ जिससे सदन को शर्मिंदा होना पड़ा। इस बवाल के बाद सदन ठप कर दिया गया। सदन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा और आम आदमी पार्टी विधायक अलका लंबा आमने-सामने आ गये। जानकारी के मुताबिक विधानसभा में दोनों के बीच अपशब्‍दों का इस्‍तमाल हुआ। सदन में शर्मा ने अलका लांबा को धक्‍का भी मारा। अलका लांबा जी प्लीज क्लियर करिए चोट कहां लगी है?

BJP MLA OP Sharma suspended from Delhi assembly for comment on Alka Lamba
दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष रामनिवास गोयल ने जिस भाषा में विधानसभा के हालात बयान किए और कहा कि शर्मा ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया उससे मेरा सदन शर्मिंदा है। पूरा मामला देखकर मेरा शरीर कांप रहा है। दरअसल हुआ यह कि सदन में नाइट शेल्‍टर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान अलका लांबा ने शर्मा से कहा ''तुम क्या बोल रहे हो..तुम तो नशे का व्यापार करते हो।'' इसी बात का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि ''तुम तो रात भर घुमती हो''।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में कहा कि ओपी शर्मा ने शब्दों कि मर्यादा का उल्लंघन किया है। हमें यहां पर अपने निजी गुस्से के ऊपर लड़ने का समय नहीं है। अब आगे से इस तरह की कोई हरकत न हो इसपर निर्णय लेंगे। इससे पहले, अगस्त 2015 में ओपी शर्मा ने अलका लांबा को ‘नशे का आदी' बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। अलका पर दिल्ली के चांदनी चौक में 'नशा विरोधी अभियान' के दौरान हमला हुआ था और इसी पर टिप्पणी करते हुए शर्मा ने अभियान का नेतृत्व करने के पीछे उनकी ‘मंशा' पर सवाल खड़े किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+