मनीष सिसौदिया का आरोप, भाजपा नेता कर रहे है आप उम्मीदवारों से संपर्क

aap
नयी दिल्ली। कल दिल्ली समेत पांच राज्यों की मतगणना के बाद पार्टियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। एक्‍जिट पोलों के अनुमानों में दिल्ली में त्रिशंकू विधानसभा की स्थिति बन रही है। ऐसे में राजनीतिक दल रिजल्ट आने से पहले सरकार के गठन की जोड़-तोड़ में अभी से जुट गयी है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख सदस्य मनीष सिसौदिया ने दावा किया कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों से भाजपा के सदस्यों ने त्रिशंकू विधानसभा की स्थिति में भाजपा का समर्थन करने के लिए संपर्क साधा है।

सिसौदिया ने कहा कि हमारे कुछ उम्मीदवारों ने उन्हें जानकारी दी है कि भाजपा के कुछ सदस्यों ने उनसे संपर्क साधा है। उन्होंने कहा है कि अभी इस बात के लिए संपर्क साध रहे है ताकि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में आप से समर्थन हासिल किया जा सके।

सिसौदिया के मुताबिक आप भाजपा या कांग्रेस में से किसी को भी समर्थन नहीं देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के विरोध में लोगों से वोट मांगे थे ऐसे में उन्हें समर्थन देने का कोई मतलब ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+