MCD चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने कहा- एक और श्रद्धा को किसी आफताब का शिकार नहीं बनने देंगे, Video
MCD चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने कहा- एक और श्रद्धा को किसी आफताब का शिकार नहीं बनने देंगे, Video
Delhi Municipal Elections 2022: दिल्ली के नगर निकाय चुनाव 4 दिसंबर को होने वाले हैं 250 वाली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सीधा मुकाबला दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मानी जा रही है। दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं अब गुरुवार को एमसीडी चुनाव में इन दिनों दिल्ली का दिल दहला देने वाला चर्चित श्रद्धा वाकर मर्डर केस की एंट्री हो चुकी है।

दिल्ली निकाय चुनाव में छावला से बीजेपी उम्मीदवार शशि यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "मैं श्रद्धा जैसी बहनों को किसी आफताब का शिकार नहीं बनने दूंगा । " शशि यादव का ये वीडियो कपिल मिश्रा ने शेयर किया है।
बीजेपी प्रत्याशी शशि यादव ने कहा कि श्रद्धा की घटना ऐसे मामले की घटना पहली घटना नहीं है इससे पहले कभी फ्रिज में तो कभी सूटकेस में कई ऐसी ही शव मिलते रहे हैं। उनहोंने कहा चुनाव तो आते जाते रहेंगे लेकिन ऐसी घटनाओं की पुर्नावृत्ति ना हो ये सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा प्रत्येक उम्मीदवार को ऐसी घटनाओं को दोबारा नहीं होने देने का संकल्प लेना चाहिए, जबकि श्रद्धा की घटना ऐसे मामलों में पहली नहीं थी। शशि यादव के इस बयान का जोरदार तालियां बजाकर समर्थन किया गया। याद रहे 250 वार्डों वाली एमसीडी में चार दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की काउन्टिंग 7 दिसंबर को होगी।
बता दें पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस ने दिल दहला देनी वाली घटना का खुलासा किया था। लिव-इन रिलेशन में रहने वाली श्रृद्धा को उसके पार्टनरआफताब अमीन पूनावाना ने हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने घटना के छह महीने बाद लड़की के पिता की शिकायत पर जांच करने के बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया है।
ये शपथ हर प्रत्याशी को लेनी चाहिए : किसी श्रद्धा को किसी आफ़ताब का शिकार नहीं बनने दूँगा : @ShashiYadavInd भाई
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 17, 2022
pic.twitter.com/LQWzOfewGd
पुलिस को दिए बयान में उसने खुद कबूला है कि श्रृद्धा उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी, इस बात पर जोर से बहस के बाद, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया, फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। फिर उसने 18 दिनों की अवधि में महरौली वन क्षेत्र और दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में उसके शरीर के टुकड़ों को फेंक दिया था। दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे और 2019 से साथ रह रहे थे।
मुंबई की रहने वाली श्रृद्धा के माता-पिता ने बेटी के इस रिलेशन पर आपत्ति जताई थी तो वो घर छोड़कर दिल्ली आ गए और यहां दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। मुंबई छोड़ने के बाद से श्रृद्धा के परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं था। उसके मां बाप अपनी बेटी का हाल उसके सोशल मीडिया पोस्ट से लिया करते थे लेकिन जब लंबे समय तक उसकी कोई पोस्ट इंस्टा और फेसबुक पर पोस्ट नहीं हुई तो उन्हें शक हुआ। बताया जा रहा है कि हत्या लगभग छह महीने बाद सामने आई जब श्रद्धा के पिता ने उसके दोस्तों के कहने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई क्योकि वे कई दिनों से उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे आफताब को धर दबोचा, और अब तो कोर्ट ने उसका नॉर्को टेस्ट करने की भी इजाजत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications