Delhi MCD चुनाव से पहले BJP और AAP के बीच जुबानी जंग, सीएम केजरीवाल के दावे पर कपिल मिश्रा का चैलेंज
नई दिल्ली, 28 मार्च। दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Elections 2022) से ठीक पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता आमने सामने आ गए हैं। दिल्ली के विकास को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं की जुबानी जंग अब तेज हो गई है। दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार ने 12 लाख युवाओं के लिए नौकरियों का अवसर पैदा किया। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के इस दावे को झूठा बताया है। उन्होंने एक आरटीआई के तहत आए जवाब का हवाला देते हुए का कहा कि कोई नेता इतना झूठ कैसे बोल सकता है?

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर सात साल से निगमों (Delhi MCD) का करोड़ों रुपया रोककर रखने का आरोप लगाया था। इस पर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री को कांग्रेसियों की तरह रोना बंद करना चाहिए। जितने दिन बचे हैं उतने दिन हिम्मत से नगर निगम का कार्य चलाना चाहिए। दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD elections 2022) से पहले इस तरह की बयानबाजी सामने आ रही है।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने दावा किया कि दिल्ली में पिछले सात वर्षों में 12 लाख नौकरियां पैदा की गई हैं। यह बात सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में 24 मार्च को कही। सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले सात सालों में 12 लाख नौकरियां दी गई हैं। जबकि भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात वर्षों में केवल 3,246 नौकरियां दी है। यह दावा एक आरटीई के तहत सरकार की ओर से आए जवाब को लेकर कहा किया जा रहा है।
सीएम केजरीवाल के बयान पर तंज कसते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ( Kapil Mishra) ने कहा है कि नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा दायर एक आरटीआई के जवाब में, सरकार ने खुलासा किया है कि दिल्ली में पिछले सात वर्षों में केवल 3,246 नौकरियां पैदा हुईं। कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है? मैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को साबित करने के लिए चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि आप की ओर नौकरियों को लकेर जो डेटा दिया जा रहा है वह गलत है।
आप सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के 12 लाख नौकरी देने वाले डेटा को लेकर चुनौती दी। उन्होंने कहा कि 'मैं केजरीवाल से उन 12 लाख लोगों के नाम और विवरण सार्वजनिक करने का अनुरोध करूंगा जिन्होंने आप की सरकार में नौकरी पाई। मिश्रा ने आगे कहा कि अगर यह सच निकला तो मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें रामलीला मैदान में एक समारोह में बधाई दूंगा। यह दावा कपिल मिश्रा ने एक आरटीआई के जवाब में साझा किए गए डेटा का हवाला देते हुए किया। भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार के झूठ बोलने की कोई सीमा नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications