बिन्नी के फिर बिगड़े बोल, कहा 5 MLA उनके साथ, 'आप' को 48 घंटे का अल्टीमेटम

vinod kumar binny
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार खतरे में घिर गई है। उसे 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर तय वक्त पर अरविंद केजरीवाल सही फैसला नहीं लेते तो आप की सरकार अस्थिर होनी तय है।

एक महीने पुरानी अरविंद केजरीवाल की सरकार को उन्हीं की पार्टी से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने झटका दिया है। लक्ष्मी नगर से आप के विधायक बिन्नी का दावा है कि उनके पास पांच विधायकों का समर्थन हासिल है। बिन्नी के साथ-साथ सरकार को समर्थन दे रहे दो अन्य विधायकों ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

इन बागी विधायकों की मांग है कि 48 घंटे के अंदर सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाए वर्ना वो समर्थन वापसी पर विचार कर सकते हैं। बिन्नी के अलावा जिन दो विधायकों ने समर्थन वापसी पर विचार करने की धमकी दी है उनमें जेडीयू विधायक शोएब इकबाल और निर्दलीय विधायक रामवीर सिंह शौकीन शामिल हैं। इतना ही नहीं इनका दावा हैै कि उनके पास पांच विधायकों का समर्थन हासिल है।

अगर इन विधायकों की बात सच निकली तो आम आदमी पार्टी की सरकार गिरनी तय है। सियासी गणित को देखे तो आप के पास 37 विधायकों का समर्थन हासिल है। जिनमें से 28 पार्टी के, 7 कांग्रेस के जबकि दो शोएब इकबाल और रामवीर सिंह शौकीन के है। इन तीन विधायकों ने अगर सरकार के विरोध में बीजेपी के 32 विधायकों के साथ वोटिंग कर दी तो सरकार गिर जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+