शबे-बारात पर गुंडई करने वालों की नहीं खैर दिल्ली में

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। मुसलमानों का बेहद खास पर्व शबे बारात पर मुसलमान नौजवान बीते सालों की तरह से राजधानी की सड़कों पर गुंडई न करें, इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है।

राजधानी में शबे बारात वाले दिन कई इलाकों जैसे ओखला, दरियागंज,कसाब पुरा, मिन्टो रोड, अबू फजल नगर, करोल बाग में सैकड़ों मुसलमान नौजवान तेज रफ्तार से मोटर साइकिलें दौड़ाते हैं।

एक्शन फिल्मों के हीरो

ये उन्हें दौड़ाते हुए किसी एक्शन फिल्म के हीरों की तरह का आचरण करते हैं। इसके चलते कई बारे जानलेवा हादसे भी होते हैं।

सख्ती होगी

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि शबे बारात वाले दिन गड़बड़ हरकत करने वाले बाइकर्स से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने मुसलमान बहुल इलाकों के खास लोगों से भी कहा है कि वे ये देखें की उनके इलाके में बाइकर्स तेज रफ्तार से मोटर साइकिलें चलाकर लोगों को परेशान तो नहीं कर रहे।

शब बारात 2 को

बता दें कि शबे बारात 2 जून को रात 9 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह तीन बजे तक चलेगी। दरअसल इस मौके पर पूरी रात मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं। वे कब्रिस्तानों में जाकर अपने पुरखों को याद भी करते हैं।

दीनी जलसे

इस अवसर पर रात इशा की नमाज के बाद सभी शहरों के विभिन्न स्थानों पर दीनी जलसें भी होते हैं। राजधानी के मशहूर शिक्षाविद् और मौलाना आजाद के पौत्र फिरोज बख्त अहमद ने कहा कि दिल्ली सरकार का कदम बिल्कुल सही है। बाइकर्स की हरकतों से पूरी कौम की बदनामी होती है। उनका सिर शर्म से झुक जाता है। इन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

नहीं आएंगे बाज

हालांकि सरकार तो अपनी तरफ से बाइकर्स पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, पर माना जा रहा है कि उस दिन भी बाइकर्स बाज नहीं आएंगे। वे सड़कों पर तेज रफ्तार से अपनी मोटर साइकिलों को दौडाने से पीछे नहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+