दिल्ली में पहले नहीं हुई थी ऐसी हत्या, बीच सड़क गर्दन में घोंपा जहर का इंजेक्शन
अनीश ने पुलिस को बताया कि वो रवि की पत्नी से प्यार करता था। जुलाई 2016 में रवि ने उससे शादी कर ली थी। अनीश चाहता था कि रवि को छोड़कर उसकी पत्नी उसके पास आ जाए।
नई दिल्ली। दिल्ली में बीच सड़क एक बैंककर्मी की हत्या कर दी गई। हत्या से ज्यादा चर्चा हत्या करने के तरीके की हो रही है। होनी चाहिए क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट मर्डर में इस तरह का हथियार आज से पहले प्रयोग नहीं किया गया था। जी हां नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार में बीच सड़क एक बैंककर्मी की जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। शुरुआती छानबीन में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक सुपारी किलर ने एक असफल प्रेमी से डेढ़ लाख रुपये लेकर प्रेमिका के पति की गर्दन में जहर का इंजेक्शन घोंपा। अस्पताल में 24 घंटे तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। सुपारी एक जिम ट्रेनर ने दी थी और किलर फिजियोथेरपिस्ट है।

पुलिस ने आरोपी फिजियोथेरपिस्ट और जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात प्यार में असफल होने के बाद अंजाम देना बताया जा रहा है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि मृतक का नाम रवि था। रवि सदर बाजार स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में कैशियर थे। शनिवार शाम लगभग 7 बजे वह बैंक से घर जाने के लिए निकले। उनके साथ उनका सहकर्मी था। बैंक से कुछ कदम आगे बढ़ते ही किसी ने पीछे से रवि की गर्दन में कोई चीज चुभाई। इसके तुरंत बाद रवि बेहोश होकर गिर गए। हमला करने वाला वहां से भागा। रवि के सहकर्मी ने शोर मचाया। कुछ ही देर में लोगों ने उसे पकड़ लिया। सकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई। VIDEO: बेंगलुरु जैसा ही न्यू ईयर की रात दिल्ली में भी हुआ था हैवानियत का तांडव
इस बीच बेहोशी की हालम में रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहर रवि के शरीर में बुरी तरह फैला चुका था और रविवार की शाम रवि की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। प्रेम सिंह ने बताया कि उसने रवि को जहरीला इंजेक्शन लगाया था। आरोप के मुताबिक, यह सब उसने पालम इलाके में रहने वाले अनीश यादव के कहने पर किया। पुलिस की टीम अनीश यादव को पूछताछ के लिए ले आई। अनीश पेशे से जिम ट्रेनर है। प्रेम ने बताया था कि उसे इस काम के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए गए हैं।
रवि की पत्नी से प्यार करता था अनीश
पूछताछ पर अनीश ने पुलिस को बताया कि वो रवि की पत्नी से प्यार करता था। जुलाई 2016 में रवि ने उससे शादी कर ली थी। अनीश चाहता था कि रवि को छोड़कर उसकी पत्नी उसके पास आ जाए। लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद अनीश ने रवि को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में रवि की पत्नी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications