VIDEO: बेंगलुरु जैसा ही न्यू ईयर की रात दिल्ली में भी हुआ था हैवानियत का तांडव
नए साल के जश्न की रात करीब 12.30 बजे मुखर्जी नगर स्थित बत्रा सिनेमा के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
नई दिल्ली। दिल्ली में महिला सुरक्षा के लाख दावे कर लिए जाए, लेकिन स्थिति ढाक के तीन पात जैसी है। जी हां क्योंकि नए साल के जश्न के दौरान जो हुआ वो शर्मसार करने वाला था। बाहरी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में नशे में चूर उपद्रवियों ने एक लड़की के साथ शारीरिक छेड़खानी की। पुलिस ने जब एक्शन लिया तो हुड़दंगियों ने उनपर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ भी की गई जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। आपको बता दें कि ये घटना बिल्कुल उसी तर्ज पर थी जैसा बेंगलुरु में हुआ था।

जानकारी के मुताबिक नए साल के जश्न की रात करीब 12.30 बजे मुखर्जी नगर स्थित बत्रा सिनेमा के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इस दौरान एक लड़की को कुछ युवकों ने खींचने की कोशिश की। लड़की अपने फ्रेंड के साथ बाइक पर थी। मनचले नशे में चूर थे और वो अचानक लड़की पर टूट पड़े। चैताली ने बयां की उस खौफनाक रात की कहानी, जब लड़कियों को दौड़ा-दौड़ाकर छेड़ा गया
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों की हरकत देखकर उन्हें रोका तो युवकों ने उनपर हमला कर दिया। इसमें एएसआई प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फूट गया और चेहरे पर भी चोट आई। इसके अलावा चार पुलिसकर्मियों को मामूली रूप से चोटें आई। इसके बाद उपद्रवी युवकों ने चौकी को घेर लिया और पुलिस की जिप्सी के शीशे तोड़ दिए।
मुखर्जी नगर में IAS बनने आते हैं छात्र
मुखर्जी नगर IAS बनने की चाह रखने वाले छात्रों का हब है। इसके अलावा बैंकिंग व अन्य स्नातकोत्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं का भी खूब क्रेज है, जहां छात्र अपने परिजनों से दूर रह कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। मुखर्जी नगर व उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष करीब 1 लाख छात्र यहां तैयारियों के लिए आते हैं, जिनके लिए यहां हजारों कोचिंग सेंटर मौजूद हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, उड़ीसा, बंगाल व तमिलनाडु जैसे राज्यों के छात्र यहां सिर्फ अपने जीवन के सुनहरे सपनों को पूरा करने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications