12 नवंबर से 5 दिसंबर तक एटीएम-बैकिंग सेवाएं रहेंगी बाधित
नई दिल्ली। विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों के मंच यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस ने वेतन संशोधन की मांग के चलते हड़ताल पर जाएंगे। जिसके चलते संभवत एटीएम और बैकिंग सेवाएं 12 नवंबर से पांच दिसंबर तक बाधित हो सकती हैं। 12 को सांकेतिक हड़ताल और पांच दिसंबर को कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि हड़ताल की वजह से लाखों-करोड़ो का लेन-देन भी प्रभावित होगा।

ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव सी. वेंकटचलम ने कहा है कि हम 12 नवंबर को हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके बाद दो दिसंबर से हम क्षेत्रवार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिण क्षेत्र में दो दिसंबर, उत्तर क्षेत्र में तीन दिसंबर, पूर्वी क्षेत्र में चार दिसंबर और पश्चिम क्षेत्र में पांच दिसंबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
महासचिव वेंकटचलम ने कहा है कि पांच वर्कमैन व चार बैंक अधिकारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन के मुद्दे के तत्काल निपटान की मांग को लेकर 12 नवंबर को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications