एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, पार्टी में होंगे बड़े बदलाव!

rahul gandhi
नयी दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावो को लेकर आ गए एग्जिट पोलों के रुझान ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेस को पांच में से एक भी स्टेट में जीत की ओर बढ़ता नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस की चिंता 2014 को लेकर बढ़ गई है। सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है जबकि भाजपा कमल खिलाने में कामयाब होती नजर आ रही है। भाजपा का मोदी फेक्टर जहां उनके लिए जादू की छड़ी बन गई है तो वहीं कांग्रेस राहुल के रोल को लेकर चिंतित है।

रुझानों को लेकर बेचैन कांग्रेस इन अनुमानों को कूड़ेदान में फेंकने वाला करार दे रही है, लेकिन पार्टी में इनके आधार पर भविष्य की सियासत पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी को अब भी उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ के साथ किसी एक और राज्य में उसकी सरकार बन सकती है। अगर कांग्रेस को लेकर चल रही भविष्वाणी सही साबित होती है तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी जवाबदेही से नहीं बच पाएंगे। चूकि विधानसभा चुनाव की कमान राहुल संभाल रहे थे। ऐसे में अगर पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से भी पीछे पहुंचा तो लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चिंता बढ़ जाएंगी। राहुल की जगह किसे नेतृत्व सौपा जाए इस पर भी विचार किया जाएगा।

मोदी बनाम राहुल हो चुकी सियासत के इस दौर में यदि वाकई नतीजा 4-0 रहा तो फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने कांग्रेस का मनोबल बिल्कुल गिरा हुआ होगा। वैसे एक्जिट पोल की क्लीन स्वीप थ्योरी से कांग्रेस सहमत नहीं है। कांग्रेस उम्मीद लगाए हुए है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार बनेगी। हलांकि उन्होंने भी माना कि मध्य प्रदेश में उनकी स्थिति धूमिल है, लेकिन छत्तीसगढ़ को लेकर उनका मनोबल पूरा है। अजीत जोगी तो लंच देकर मुख्यमंत्री पद की अपनी दावेदारी को पुख्ता कर रहे है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के तमाम नेताओं के साथ वह राहुल गांधी भी मुलाकात कर रहे है। कांग्रेस में संभावित नतीजों को लेकर अभी से चिंतन-मंथन शुरू हो गया है और माना जा रहा है कि यदि वाकई सबकुछ विपरीत गया तो पार्टी में बड़े पैमाने पर कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+