दिल्ली चुनाव: करोड़पतियों की सीट से कौन जीतेगा?

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। शर्मिष्ठा मुखर्जी को पूरा यकीन है कि वो ग्रेटर कैलाश से चुनाव जीत जाएंगी। वो राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी की पुत्री हैं। सुबह से ही अपनी सीट के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशनों में वोटिंग को देखती रहीं। उनके साथ कुछ समर्थक भी चल रहे थे। बांग्ला,अंग्रेजी, हिन्दी-पंजाबी में लोगों से बतिया रहीं थीं।

ग्रेटर कैलाश एम ब्लाक में जब वो घूम रही थी तब उन्होंने कुछ पत्रकारों से कहा कि वो चुनाव जीत रही हैं। ग्रेटर कैलाश सीट पर एनडीटीवी के प्रमुख प्रणव राय और उनकी पत्नी राधिका राय ने भी वोट डाला। ग्रेटर कैलाश देश की सबसे धनी एमएलए सीट होगी मतदाताओं की माली हालत के लिहाज से। हजारों करोड़पति इस सीट में रहते हैं।

सुस्त तीरथ

उधर, पटेल सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आईं कृष्णा तीरथ कुछ सुस्त नजर आ रही थीं। उन्होंने जमकर प्रचार किया था। कह रही थीं कि अब 10 फरवरी का इंतजार रहेगा।

सुरक्षित सीट

पटेल नगर सुरक्षित सीट है। पटेल नगर सीट पंजाबी समाज के लोगों की सीट मानी जाती है। पाकिस्तान से विभाजन के समय आकर बसे लोग इधर रहते हैं।

बाहरी दिल्ली का माहौल

इस बीच, बाहरी दिल्ली में भी आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। बड़े बुजुर्ग से लेकर नौजवान मतदान के लिए पहुंचते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+