केजरीवाल के घर पर दिया धरना तो होगी जेल

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद को धरना लेने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन अगर आपने उनके घर के आगे प्रदर्शन किया या फिर धरना लेने गए तो आपको जेल की हवा खानी होगी।

 arvind kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फिलहाल किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने आदेश जारी कर सीएम आवास के सामने किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। वहीं सीएम आवास के साथ-साथ फ्लैग स्टाफ रोड, भीखू राम जैन रोड, आई पी कॉलेज तिराहा में भी 30 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी है।

ऐसे में अगर आप इन जगहों पर धरना प्रदर्शन करने जाते हैं तो आपको नियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।आपको बता दें कि 15 अगस्त के मद्देनजर एसडीएम बीके झा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर धारा 144 लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+