'आप' के विश्वास बनवा रहे हैं दिल्ली में BJP की सरकार, 3 दिन में पार्टी से कटेगा पत्ता: JDU
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमर विश्वास ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारिप क्य कर दी, मानो आप में भूचाल आ गया। कुमार ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावती बोल क्या बोले, उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की बात कही जाने लगी।इस बीच दिल्ली के मटिया महल से विधायक बने शोएब इकबाल ने खुलासा किया है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने में पर्दे के पीछे कुमार विश्वास अहम रोल अदा कर रहे हैं।

इकबाल जेडीयू के इकलौते विधायक है। उन्होंने कुमार विश्वास पर आरोप लगाता कि वो मुस्लिम विरोधी है और उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाना चाहिए। जेडीयू नेता इकबाल का आरोप है कि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को बीजेपी की सरकार बनाने के लिए तैयार किया है। उन्होंने मांग की है कि कुमार विश्वास को पार्टी से निकाल देना चाहिए क्योंकि वो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जेडीयू नेता ने ये सारी बाते एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ 'आप' के 4 से ज्यादा विधायक हैं, जो दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने में लगे हैं.'
इकबाल ने कुमार विश्वास को मुस्लिम विरोधी बताया और कहा कि क्योंकि कुमार मुसलमानों के खिलाफ लगातार गलत बातें कर रहे हैं। ऐसे में अगर पार्टी उन्हें नहीं रोकती है तो दिल्ली के मुसलमान आप के विरोधी हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications