सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को अरविंद केजरीवाल ने वापस भेजा

वे पूरी रात घर के बाहर पहरा देते रहे, लेकिन गुरुवार की सुबह केजरीवाल ने उन्हें वापस भेज दिया। उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया।
लेकिन पुलिस केजरीवाल के लिए सुरक्षा उपाय तैयार करेंगे। केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से भी सुरक्षा लेने से मना कर रखा है। वे राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में सपरिवार रहते हैं। उन्होंने सरकारी वाहन लेने से भी मना कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications