केजरीवाल ने माना, ऑड-ईवन स्कीम स्थायी समाधान नहीं

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ऑड ईवन फॉर्मूले के फेल होने की बात स्वीकार कर ली है। केजरीवाल ने माना है कि ये स्कीम दिल्ली के प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए स्थायी समाधान नहीं है। केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि ऑड ईवन प्रदूषण की समस्या का स्थाई और दीर्घकालिक समाधान नहीं है।

 arvind kejriwal

ऑड ईवन दोबारा के खत्म होने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद देते हुए समारोह में कहा कि दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का स्थायी इलाज नंबर नियम नहीं है। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली में केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए हमें दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को दुरुस्त करना होगा।

भले ही ऑड ईवन का दूसरा फेज फेल हो गया हो, लेकिन केजरीवाल ने माना कि ये प्रदूषण न सही, लेकिन दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को हल करने में कारगर है। केजरीवाल ने इस बार ऑड ईवन को नाकाम करने के लिए भाजपा की तरह तरह की साजिशें रचने का आरोप भी लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+