केजरीवाल का आरोप, मोदी के साथ मीटिंग से पहले रखवा लिया फोन, भाषण में की टोकाटोकी
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। केजरीवाल ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग के दौरान उनका मोबाइल फोन बाहर ही रखवा लिया गया। आपको बता दें कि 10 सालों के बाद मोदी सरकार ने 16 जुलाई को अंतरराज्यीय परिषद की बैठक की थी, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की थी। इसी बैठक के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उनका फोन बाहर रखवा लिया गया और उनके भाषण के दौरान कई बार टोका-टोकी की गई। एक किताब के लोकापर्ण के दौरान दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में केजरीवाल ने मीडिया के सामने पीएम पर आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों के फोन बाहर नहीं रखवाए गए, केवल कुछ मुख्यमंत्रियों को फोन लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया।
उन्होंने कहा कि उनके साथ- साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी मोबाईल फोन बाहर रखने को कहा गया, लेकिन जब ममता ने विरोध किया तो फिर उन्हें अपना फोन साथ ले जाने दिया गया। केजरीवाल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उन्होंने ममताजी का भाषण भी काट दिया और मेरे भाषण के दौरान भी कई बार टोकटोकी की।












Click it and Unblock the Notifications