'आप' की लोकप्रियता से घबरा गए है मोदी: केजरीवाल

केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। केजरीवाल ने भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे आप की लोकप्रियता से घबरा गए हैं।
दरअसल इस से पहले मोदी ने केजरीवाल को निशाना साधते हुए कहा था कि जो आदमी अन्ना का नहीं हुआ वह दिल्ली के लोगों का क्या होगा। जिसके बाद मोदी को जबाव देते हुए केजरीवाल ने कहा कहा कि अन्ना के नाम का सबसे ज्यादा गलत इस्तेमाल तो भाजपा और कांग्रेस ने ही किया है।
इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। आप ने यू ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें शराब की बोतलों से भरे स्कूली बैग को खाली किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications