केजरीवाल ने दिलाई रिश्वत ना लेने ना देने की कसम, 2 दिन में जारी होगा हेल्पलाइन

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पद और रोपनीयता की शपथ लेते ही काम शुरु कर दिया है। ताबड़-तोड़ बैठकें हो रही है। अपने किए वादों को पूरा करने के लिए आप की सरकार जुट गई है। विभागों का भी बंटवारा किया जा चुका है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दिल्लीवलों को एक शपथ दिलाई। रामलीला मैदान में उपस्थित जन समुदाय को अरविंद केजरीवाल ने कसम दिलाई कि वे भविष्य में न कभी रिश्वत देंगे और न रिश्वत लेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इस कसम को बोलेंगे और लोग इसे दोहराएं।

उन्होंने लोगों को कहा कि दो दिनों के भीतर एक टेलीफोन नंबर जारी कर दिया जाएगा और लोग किसी भी अधिकारी द्वारा मांगे जा रह रिश्वत के बारे में इस नबंर पर शिकायत कर सकते है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह भ्रष्ट लोगों को सीधे रंगहाथों पकड़ना चाहते हैं। लोग उनकी मदद करें। अधिकारियों की अवैध मांगों की जानकारी उन्हें दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+