अंबानी के बहाने केजरीवाल का मोदी पर निशाना

anil ambani-kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आए दिन आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया भाजपा और उसके पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर हमला करते दिख जाते है। बिजली कंपनियों के बहाने एक बार फिर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इशारे-इशारे में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिल्ली में बिजली कंपनियों के कटौती को लेकर दी जा रही धमकियों पर केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ‘अनिल अंबानी दिल्ली में बिजली पर सियासी खेल खेल रहे हैं? यहां वह किसकी सियासत कर रहे हैं?'

केजरीवाल की इस ट्वीट से साफ हो गया कि वो अनिल अंबानी का सहारा लेकर मोदी की खिलाफत कर रहे हैं। हलांकि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी भाजपा और मोदी पर हमला करते हुए कह चुकी है कि मोदी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना चाहते है। ऐसे में बिजली कंपनियों का लाइसेंस रद्द करने और बिजली के मुद्दे पर भाजपा के विरोध प्रर्दशन पर आप ने निशाना साधते हुए कहा कि पूरी पार्टी दिल्ली में अंबानी के हितों की रक्षा कर रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली में बिजली मुहैया कराने वाली कंपनियां पैसे का हवाला देकर राज्य में बिजली कटौती की धमकी दे रही है। ऐसे में आप की सरकार ने दावा किया है कि अगर बिजली कंपनियां बिजली कटौती करती है तो वो उनका लाइसेंस रद्द कर देंगी। इस मसले पर उन्होंने उपराज्यपाल को खत भी लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+