15 दिन के भीतर पास होगा दिल्ली का जनलोकपाल: केजरीवाल

जन लोकपाल विधेयक लाने का वादा करते हुए कहा कि वह नियम गलत है जिसके तहत कोई कानून पारित कराने की खातिर किसी राज्य के लिए केंद्र से मंजूरी लेना अनिवार्य है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि हम 15 दिनों के अंदर जन लोकपाल विधेयक लाएंगे।
संविधान के मुताबिक दिल्ली विधानसभा राज्य सूची में वर्णित कुछ मुद्दों को छोड़कर कानून बना सकती है। राज्य केंद्र के कानून का उल्लंघन कर कोई कानून नहीं बना सकता। ऐसे में जनलोकपाल बिल पास कराने को लेकर उठे विवाद पर केजरीवाल ने कहा कि 2002 में नियमों में संशोधन किया गया। उन्होंने कहा कि यह नियम गलत है।
केजरीवाल ने कहा कि यह ब्रिटिश राज में होता था जब भारत सरकार को लंदन से अनुमति लेनी होती थी। केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी लोगों से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए उनकी पार्टी हर चुनौती पर विजय प्राप्त करेगी।












Click it and Unblock the Notifications