केजरीवाल ने दिया 1 महीने का हिसाब कहा, दिल्ली में पैसे की नहीं नीयत की कमी

केजरीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा दल बनाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। सिख दंगा पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि 1984 सिख दंगों की जांच जरूरी है और अगले हफ्ते कैबिनेट में एसआईटी जांच का प्रस्ताव रखेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि बिजली कंपनियों का ऑडिट करना बड़ी चुनौती। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, हर घर को पानी पहुंचाना चुनौती। पानी माफियाओं पर लगाई लगाम। केजरीवाल ने कहा कि 5500 ऑटो को एनसीआई में परमिशन दिया जायेगा इसके अलावा कॉन्ट्रेक्ट अध्यापकों को निकाला नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications