कभी दूर-कभी पास, साथ आएं बिन्नी-केजरीवाल!

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद ही नेताओं के बीच सांठ-गांठ और दोस्ती का दौर शुरु होने लगा है। पार्टी को छोड़ चुके साथियों को भी वापस जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण देखने को मिला दिल्ली विधानसभा परिसर में। जब दिल्ली विधानसभा भंग होने के बाद विधायकों के फोटोशूट में अरविंद केजरीवाल और उनके विरोधी विनोद बिन्नी एक साथ नजर आएं। ग्रपर फोटोशूट के दौरान दोनों ही विधायक साथ नजर आएं। केजरीवाल ने बिन्नी से हाथ भी मिलाया।

photoshoot of mlas

दोनों के बीच पिछले एक साल से काफी तल्खी रही है । लेकिन इस फोटोशूट के दौरान दोनों एक दूसरे के सात काफी खुश दिखाई पड़े। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये लोग पर्दे के पीछे से गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिर से आप की सरकार बनवाने के लिए ये लोग उनसे संपर्क साधने के लिए मोहरों की तलाश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बिन्नी ने दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद वो सरकार में जगह चाहते थे, जो कि उन्हें नहीं मिली। पार्टी नेताओं की नीतियों से नाराज होकर बिन्नी ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी। जिसके बाद आप ने बिन्नी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+