तो सिविल लाइंस के बंगले में रहेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस के उस बंगले में शिफ्ट कर सकते हैं,जिसमें पहले दिल्ली के स्पीकर प्रेम सिंह रहा करते थे। वे माना जा रहा है कि अपने आशियाने को लेकर जल्दी ही फैसला ले लेंगे।

खाली है बंगला
अभी यह बंगला खाली पड़ा है। उन्हें लुटियंस दिल्ली में भी बंगला मिल सकता है। सिविल लाइंस भी बेहद खूबसूरत इलाका है। वैसे उनके महादेव रोड के बंगले में भी जाने की चर्चा चलती रही है। फिलहाल तो वे गाजियबाद के एक उप नगर कौशांबी में रहते हैं। उनके साथी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तो जल्दी ही राजधानी के पुराना किला रोड वाले घर में शिफ्ट हो रहे हैं। इस घर में शीला दीक्षित भी रही हैं।
किराए का घर
अरविंद केजरीवाल ने कुछ महीने पहले सिविल लाइंस इलाके में किराये का नया मकान तलाश लिया था, लेकिन उसमें शिफ्ट करने से पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया है। अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मकान किराये पर लिया है, लेकिन घर में आने से पहले ही विवाद शुरू हो गया । दरअसल परिवार में घर के मालिकाना हक को लेकर विवाद था।












Click it and Unblock the Notifications