जिस शहर ने कभी CM बनाया, अब वहीं नहीं मिल रही केजरीवाल को छत

Arvind Kejriwal Facing difficulties in finding rental house in delhi
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों एक अलग तरह की परेशानी से जूझ रहे है। जिस दिल्ली शहर ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री बनाया अब वहीं शहर उन्हें आसरा देने से मना कर रहा है। केजरीवाल दिल्ली में किराए का मकान तलाश पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद के कौशाम्बी में अपनी पत्नी के नाम पर आवंटित गिरनार अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद वो दिल्ली में शिफ्ट हो गए। सेंट्रल दिल्ली के तिलक लेन में उन्हें घर मिल गया, लेकिन 14 फ़रवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद केजरीवाल को ये घर खाली करना था।

लोकसभा चुनाव और बेटी की परीक्षा के चलते केजरीवाल ने इस सरकारी आवास का 85,000 रुपये महीने का किराया चुकाया और बेटी की परीक्षा के बाद घर खाली करने का फैसला किया। केजरीवाल इस फैसले को टालते दिखे तो लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। फिर खबर आई कि केजरीवाल सरकारी आवास खाली करके पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन, सब कुछ तय होने के बाद ये मामला भी फंस गया क्योंकि मकान मालिक ने उन्हें किराए पर घर लेने से मना कर दिया।

केजरीवाल को 3-4 कमरों का घर चाहिए, लेकिन दिल्ली में वो अपने परिवार के लिए किराए का घर नहीं तलाश पा रहे हैं। उनके लिए किराए के मकान में कई समस्या आ रही हैं। जैसे घर ऐसा होना चाहिए जहां लोग उनसे मिलने के लिए आसानी से आ सके। केजरीवाल पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ ही एक पार्टी के प्रमुख हैं, और प्रतिष्ठित नई दिल्ली विधान सभा से विधायक भी हैं, इसलिए उनको घर में ही एक ऑफिस भी रखना होगा जिसके लिए जगह होनी चाहिए और सबसे बड़ी बात मकान ऐसा हो कि केजरीवाल को आलोचना का शिकार ना होना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+