अरव‍िंद केजरीवाल ने कहा, 'नोटबंदी 8 लाख करोड़ का घोटाला, समर्थन केवल बेईमान लोग कर रहे'

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने नोटबंदी के सहारे एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने नोटबंदी के सहारे एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

arvind kejriwal

अरव‍िंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा कि मौजूदा नोटबंदी 8 लाख करोड़ का घोटाला है।

हर देशभक्त और ईमानदार इसका पूरी ताक़त से विरोध कर रहा है। इसका समर्थन केवल बेईमान लोग कर रहे हैं।

पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

500 और 1,000 रुपए की करेंसी पर बैन लगाए जाने के बाद से ही देश के राजनीतिक दलों और उसके नेताओं में हलचल है। कोई इसे जल्दी में उठाया गया कदम बता रहा है तो कई यह दावा कर रहा है कि इससे देश में कालेधन की समस्या का निदान हो जाएगा इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

नोटबंदी के विधानसभा के आपात सत्र में भी केजरीवाल ने कहा था कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मौजूदा पीएम का नाम काले धन के लेन दने में आया हो।

केजरीवाल के ये तेवर बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ संयुक्त सभा में पीएम मोदी पर आरोप लगाए कि उन्होंने 40 करोड़ रुपए घूस लेने के आरोप लगाए थे।

केजरीवाल आरोप लगाते हुए सभा में उनके पास मौजूद दस्तावेज में से 7 भुगतानों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 40.1 करोड़ रुपए सहारा से रिश्वत मिली है। ये सभी भुगतान सहारा कर्मचारी 'जायसवाल जी' के जरिए 'मोदी जी' को हुए।

हम जान की बाजी लगाकर आपसे लड़ेंगे

उन्होंने कहा कि ये सारे भुगतान 30 अक्टूबर 2013 से 21 फरवरी 2014 के बीच हुए। केजरीवाल इससे पहले दिल्ली विधानसभा के आपात सत्र के दौरान पीएम मोदी पर आरोप लगा चुके थे। इससे पहले भी लगाए थे आरोप उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप फर्म से 25 करोड़ रुपए की घूस ली थी। केजरीवाल ने दस्तावेज का हवाला देते हए कहा था कि 15 अक्टूबर 2013 को आयकर विभाग ने शुभेंदु अमिता के घर रेड की। तब शुभेंदु आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष थे।

बकौल केजरीवाल उनका ब्लैकबेरी फोन, लैपटॉप और हर चीज पूरी तरह से चेक की गई। उनके लैपटॉप में 16 नवंबर 2012 की तारीख में एक लेजर इंट्री मिली कि गुजरात मुख्यमंत्री 25 करोड़ रुपए दिए गए। केजरीवाल ने कहा- मोदी जी, देशभक्ति की आड़ में घोटाले करेंगे तो भी जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे इसके बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देशभक्ति की आड़ में घोटाले करेंगे तो भी हम जान की बाजी लगाकर आपसे लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या को भगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+