पुराने कपड़ों में ही नए सीएम बनें केजरीवाल

तमात ताम-झाम को छोड़कर अरविंद केजरीवाल अपनी सेना के साथ मेट्रो से शपथ समारोह के वेन्यू तक पहुंचे। मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ लेने वाले आप के विधायक लाल बत्ती की गाडिय़ों के काफिले में नहीं बल्कि मेट्रो में सवार होकर आम लोगों की तरह समारोह स्थल पहुंचें। मुख्यमंत्री, मंत्री व आप विधायकों ने नए कपड़े नहीं सिलवाए हैं। रोज जैसे कपड़े ही पहनें। अरविंद केजरीवाल हमेशा की तरह अपने चिर-परिचित अंदाज में किखे। सिर पर आम आदमी की सफेद टोपी, वी-नेक वाला मटमैले रंग का स्वेटर पहनकर केजरीवाल ने नया इतिहास रच दिया। केजरीवाल के साथ-साथ उनके मंत्री भी अपने पुराने अंदाज में ही दिखे। किसी ने कोई तैयारी नहीं की थी। सबने पुराने कपड़ों में ही अपने पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications