जन लोकपाल मुद्दे पर अन्ना हजारे फिर केजरीवाल के साथ

इस्तीफा देने की धमकी देने पर दिल्ली में विपक्ष के नेता डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने ट्वीट किया है कि हम केजरीवाल को भागने का मौका नहीं देंगे। उन्होने जो वादे जनता से किये हैं, उन्हें पूरा करना ही होगा। भाजपा विधायकों का समूह आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेगा, जिसमें राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी।
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर केजरीवाल जनता के बीच यह संदेश देना चाहते हैं कि उन्होने जनता के हितों के लिए ही अपनी कुर्सी छोड़ दी, जिसका लाभ उन्हें लोकसभा चुनाव 2014 में मिल सकता है। इस पर अन्ना हजारे का कहना है कि अगर दोबारा चुनाव की स्थिति आती है तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलेगा, जो कि दिल्ली के लिए अच्छा रहेगा, वहीं किरण बेदी का कहना है कि केजरीवाल खुद नही चाहते कि हालात स्थिर हो और राज्य के लोग आसानी से जीवन गुजारे। वहीं भाजपा नेता विजय गोयल का कहना है कि यह सिर्फ आम चुनाव में बढ़त पाने के लिए की जा रही कोशिशें हैं।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दिल्ली के घटनाक्रम पर कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता की सहानुभूति पाने के लिए केजरीवाल दिल्ली में नाटक, नौटंकी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications