'मिशन दिल्ली' पर निकलें अमित शाह, 'आप' को मात देने की तैयारी
नयी दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा का कमल खिलाने के बाद भाजपा के किंगमेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अब अपने नए मिशन पर जुट गए है। शाह ने मिशन दिल्ली की शुरुआत कर दी है। शाह ने नेतृत्व में 'मिशन दिल्ली' के लिए पार्टी कमर कस चुकी है।

पिछली बार दिल्ली में सरकार बना सकने से चूकने के बाद अमित शाह ने कई प्लान थोड़ा हटकर भी बनाए हैं। वहीं आपतो बता दें कि दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, इसलिए बीजेपी इस बार कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है।
शाह ने दिल्ली फतह करने के लिए कई योजनाएं तैयार कर ली है। उनकी टीम तैयार हो चुकी है। ये टीम शाह के प्लानिंग को क्रयानंवित करेंगी। वहीं दिल्ली की राजनीति में शाह की दखलअंजादी से आम आदमी पार्टी घबरा गई है। आम आदमी पार्टी की काट के लिए बीजेपी भी इस बार छोटी-छोटी सभाएं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications