दिल्ली: चलती मेट्रो के कोच में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मेट्रो द्वारका से वैशाली जा रही थी। 6 कोच की मेट्रो में धुआं आखिरी कोच में उठ रहा था। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर कुछ पैसेंजर्स ने मेट्रो के आखिरी कोच से धुआं देखा गया।
नई दिल्ली। ब्लू लाइन पर स्थित दिल्ली मेट्रो के पटेल नगर स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब चलती मेट्रो में धुआं निकलता देखा गया। मेट्रो को फौरन अगले स्टेशन पर रोक दिया गया और पैसेंजर्स को सेफ निकाला गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस हादसे के बाद वैशाली और नोएडा मेट्रो रूट के ट्रैफिक पर खासा असर पड़ा। हालांकि मेट्रो का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट के लिए ही सर्विस प्रभावित रही।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम चार बजे की है। मेट्रो द्वारका से वैशाली जा रही थी। 6 कोच की मेट्रो में धुआं आखिरी कोच में उठ रहा था। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर कुछ पैसेंजर्स ने मेट्रो के आखिरी कोच से धुआं देखा गया। धुआं की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कोच को खाली करवा लिया गया। ट्रेन को सर्विस से हटा लिया गया है और जांच के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इनवेस्टिगेशन के बाद ही साफ हो पाएगा कि असल में हुआ क्या था। हालांकि आग नहीं लगी थी सिर्फ धुआं उठा था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो के कोच में आग लगने की यह पहली घटना है।












Click it and Unblock the Notifications